दरोगा लाइन हाजिर
हरिद्वार
विवेचना में लापरवाही बरतने पर एसएसपी अजय सिह ने कोतवाली रानीपुर में तैनात दरोगा आशीष भट्ट को लाइन हाजिर कर दिया। पीआरओ विपिन चंद्र पाठक ने बताया कि सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान के समक्ष विवेचनाओं में लापरवाही बरतने की बात सामने आई थी। सीओ सदर ने इस संबंध में एसएसपी को अवगत कराया गया था, जिसके बाद दरोगा को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की गई।

