फॉगिंग और कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव में तेजी लाने की मांग
हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी, पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए शहर में फॉगिंग, कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव में और तेजी लाने की मांग की है। सेठी ने कहा कि डेंगू जिस तरह तेजी से पैर पसार रहा है उसकी रोकथाम को हम सभी को मिलजुलकर प्रयास जारी रखना होगा। हरिद्वार को डेंगू मुक्त तभी बनाया जा सकता है जब हम सभी मिलजुकर शासन प्रशासन नगर निगम का सहयोग करते हुए स्वयं जागरूक हो। पार्षद अनिरुद्ध भाटी एवं पार्षद आनंद सिंह नेगी ने कहा कि कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव फॉगिंग के कार्यों में और तेजी लाने की जरूरत है। इस अवसर पर जितेंद्र चौरसिया, नाथीराम सैनी, मुकेश अग्रवाल, पंकज माटा, एसएन तिवारी, सुनील मनोचा आदि उपस्थित रहेौ
