पालिकाध्यक्ष ने किया सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ
हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर के नवोदय नगर वार्ड नंबर 13 में पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने सड़क के चौड़ीकरण के कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय लोग, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पालिकाध्यक्ष आभार आभार प्रकट किया। पालिकाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे है। क्षेत्र में डेंगू से बचाव के लिए सभी वार्डो में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव किया जा रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री सुनील कौशिक, भानू प्रताप सिंह, प्रदीप चंदेल, गौरव, हिमांशु जोशी, वेदप्रकाश कैंथोला, प्रफुल्ल सिंघल आदि उपस्थित रहे।

