व्यापारियों ने एसएसपी को बताईं समस्याएं

हरिद्वार। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं के बारे में बताया। एसएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने मांग करते हुए कहा कि रेल चौकी से जटवाड़ा पुल तक इलाके को जीरो जोन किया जाना चाहिए। मेले के दिनों में व्यापारी को सामान लाने जाने में दिक्कतें आती हैं। उसके लिए पहले ही योजना बनाई जानी चाहिए। मुलाकात करने वालों में जिलाध्यक्ष विनीता धीमान, शहर अध्यक्ष ज्वालापुर हरविन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अर्पण ग्रोवर, पंकज सवन्नी, मनोज वर्मा, राजेश गुप्ता, सागर, सर्वेश बघेल, विशाल माथुर, भारत तलुजा, कुलदीप खंडेलवाल, अनिल कंथुरिया, उमेश भारद्वाज आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *