थरकोट बालाकोट जीआईसी में ओजोन दिवस मनाया

पिथौरागढ़। थरकोट बालाकोट के केएसआर अटल उत्कृष्ट विद्यालय में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। विद्यालय में बीते रोज हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य बृज मोहन जोशी ने किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को ओजोन परत के बारे में बताया। बाद में बच्चों के बीच भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। यहां रसायन विज्ञान के प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय, ज्योति कार्की, ईशा रावल, विनीत रावल, प्रियंजली, आयुष, हिमानी, अंशिका, मानसी, हिमांशु सहित समस्त अध्यापक व बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *