हर्षोल्लास से मनाएंगे जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी
हरिद्वार। पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा स० की पैदाइश का दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ज्वालापुर में 28 सितंबर को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। साथ ही 19 से 28 सितंबर तक रक्तदान शिविर, फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर, अस्पतालों में फल वितरण, जुलूस आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब पहुंच कर पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान सोसाइटी के संरक्षक हाजी नईम कुरैशी ने बताया की ईद मिलादुन्नबी मुस्लिमों का विशेष त्योहार है। इस दिन अकीदतमंद जुलूस निकालते हैं। अध्यक्ष हाजी शफी खान ने बताया कि 19 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 21 सितंबर को कलियर में चादर चढ़ाई जाएगी। 24 सितंबर को फ्री स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

