तीन लाख का सामान लेकर युवक फरार

रुड़की। सलीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह काफी समय से दुबई में ही काम करता है। उसके साथ मुंबई निवासी एक व्यक्ति काम करता है। उसने बताया कि लंढौरा क्षेत्र के गांव भगवानपुर चंदनपुर निवासी भी दुबई में काम करता था। एक सप्ताह पहले भगवानपुर चंदनपुर निवासी दुबई से घर आ रहा था। शामली और बंबई निवासी व्यक्ति ने युवक से कपड़ा और अन्य सामान मुंबई पहुंचाने को कहा था। आरोप है कि युवक सामान को लेकर फरार हो गया है। पीड़ितों का कहना है कि सामान की कीमत तीन लाख रुपये से ज्यादा है। चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *