फंदे पर लटकाने से हुई थी 22 वर्षीय युवक की मौत
रुड़की। युवक की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। सिविल लाइन्स कोतवाली क्षेत्र का बेलड़ी निवासी सौरभ (22) बीते शुक्रवार देर रात घर से लापता हो गया था। शनिवार सुबह परिवार को सूचना मिली कि प्राथमिक विद्यालय की दीवार के एक सरिया से सौरभ का शव लटका है। सूचना पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची थी। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस तक पहुंचा दी थी। एसपी देहात एसके सिंह और रुड़की सीओ पल्लवी त्यागी के साथ कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में सौरभ के शव को दीवार से नीचे उतरा था। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

