मुजफ्फरनगर डिपो के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुड़की। रोडवेज की टक्कर से रेहड़े वाली की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रोडवेज बस पुलिस के कब्जे में है।
सिविल लाइन्स कोतवाली को अतर सिंह निवासी ढंडेरा ने तहरीर देकर बताया कि बीते बुधवार को भाई सोहनलाल रात में रेहड़ा लेकर घर की ओर लौट रहा था। साबरी डयरी के पास लक्सर की ओर से आ रही मुजफ्फरनगर डिपो की बस ने भाई को टक्कर मार दी थी। इसमें भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। चालक बस को छोड़कर घटनास्थल पर से भाग गया था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर भाई के शव को लोगों की मदद से पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया था जबकि बस को पुलिस ने कब्जे में लिया था। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मेनवाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर डिपो की बस के नंबर के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

