रुड़की को जिला बनाने की मांग को लेकर रैली आज

रुड़की। लोकतांत्रिक जनमोर्चा की ओर से रुड़की को जिला बनाने को लेकर रविवार (आज)को रैली निकाली जाएगी। मोर्चा ने रैली सफल रहने का दावा किया है।
मोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी ने बताया कि रैली सुबह करीब 11 बजे डीएवी कॉलेज के मैदान में होगी। उन्होंने रैली में अधिवक्ताओं, व्यापारियों सहित कई सामाजिक संगठनों के समर्थन का दावा किया। कहा कि मोर्चा की ओर से लंबे समय से रुड़की को जिला बनाने की मांग की जा रही है। कहा कि इस रैली से जिला बनाने की मांग को ज्यादा बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला बनने से झबरेड़ा, भगवानपुर, खानपुर समेत देहात क्षेत्र का समग्र विकास होगा। कहा कि रैली में आपदा से प्रभावित किसानों की समस्या भी प्रमुखता से उठाई जाएगी। इसके अलावा अन्य मुद्दे भी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *