नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को मिलेगी फर्स्ट एड किट
हरिद्वार। नगर निगम ने करीब पांच सौ सफाई कर्मचारियों को फर्स्ट एड किट देनी शुरू कर दी है। निगम हर कर्मचारी को यह किट दे रहा है। जिससे कर्मचारी को सफाई के दौरान हल्की फुल्की चोट लगने पर मौके पर ही प्राथमिक इलाज मिले सके। मंगलवार को क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों ने फर्स्ट एड किट का वितरण किया। सफाई निरीक्षक श्रीकांत ने बताया कि सफाई कर्मचरियों को काम के समय चोट लग जाती है या मासपेशियों में खिंचाव आ जाता है तो प्राथमिक उपचार हो सकता है।

