ऑपरेशन मुक्ति की समीक्षा के लिए जिले में प्रत्येक 15 तारीख को होगी बैठक
हरिद्वार। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में मंगलवार को ऑपरेशन मुक्ति के तहत बाल श्रम, बाल विवाह और बाल भिक्षावृत्ति मुक्त कराए बच्चों के पुनर्वास को लेकर वीडियो कांफ्रेस हुई।अपर मुख्य सचिव को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद हरिद्वार में ऑपरेशन मुक्ति के तहत हुए कामों की जानकारी दी। बताया कि इसके तहत 443 बच्चों का स्कूलों में प्रवेश कराया गया है। जनपद में 105 कमेटियां गठित की गई हैं, जिनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुक्ति की प्रगति की समीक्षा के लिए जनपद में अब हर माह की 15 तारीख को समीक्षा बैठक होगी। इस दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल आदि मौजूद रहे।

