गला घोंटकर महिला की हत्या

हरिद्वार। पुराना औद्योगिक क्षेत्र के जंगल में एक महिला का शव मिला। गले में रस्सी और उसी के कुर्ते का फंदा कसा होने से हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। शुक्रवार दोपहर औद्योगिक क्षेत्र चौकी पुलिस का सूचना मिली की रबड़ फैक्ट्री के ठीक सामने जंगल में पांच सौ मीटर अंदर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर एसएसआई रमेश सैनी, चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह रावत मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने देखा कि मृतका के गले में रस्सी और उसी के ही कुर्ते का फंदा बुरी तरह कसा हुआ था। करीब 35 वर्षीय मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला के एक हाथ पर दीपक नाम गुदा हुआ है। सीओ सिटी जूही मनराल ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ होगी। मृतका की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रहे है। पूरे क्षेत्र में उसकी फोटो के माध्यम से पहचान के लिए पुलिस टीम जुट गई है। शव 24 से 36 घंटे पुराना लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *