कुश्ती चैंपियन पूनम सोनी का सम्मान

ऋषिकेश। नव चेतना विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित पूनम सोनी को सम्मानित किया गया। पूनम ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 53 किलो भार वर्ग में गोल्ड जीता था। बुधवार को नीम करौली आईडीपीएल स्थित नव चेतना विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्योति बर्थवाल ने विद्यालय की छात्रा पूनम सोनी को सम्मानित किया। प्रधानाचार्या नीलम नवानी ने कहा कि हरिद्वार में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सोनी ने गोल्ड जीता है। मौके पर दीना नौटियाल, नरेश अमोला, अनूप रावत, शीतल, सोनम, सिमरन, मेघा, निशा, रुचि डिमरी, रुचि वशिष्ठ, आरती रावत, लक्ष्मी उनियाल, अर्चना पांडे, राजकुमारी, रचना, श्वेता, तारा, सोनी, अभिनव काला, सुषमा नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *