कॉर्बेट की नई वेबसाइट का आज मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
हल्द्वानी। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की नई वर्जन थ्री वेबसाइट बनकर तैयार हो गई है। पर्यटकों की सुविधाओं को देखते हुए बनाई गई नई वेबसाइट का आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुभारंभ करेंगे। कॉर्बेट के डिप्टी डायरेक्टर दिगांत नायक ने बताया कि विगत तीन माह से नई वेबसाइट को बनाने का कार्य किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के बाद वेबसाइट को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। बताया कि वेबसाइट में हैवी सर्वर लगाए गए हैं। इससे वेबसाइट बिना रुके काफी तेजी से काम करेगी। नई वेबसाइट में यूपीआई पेमेंट समेत कई सुविधाएं होंगी।
