उद्योग शैक्षणिक एकीकरण कॉन्क्लेव का आयोजन

 

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा भीमताल परिसर में शनिवार को उद्योग शैक्षणिक एकीकरण कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसाइटी के प्रेसिडेंट श्रीकर सिन्हा ने छात्रों को रोजगार प्राप्ति के लिए प्रतिभा बेहतर करने के संबंध में जानकारी दी। प्लांट हेड देवेंद्र कुमार ने कहा कि प्रबंधन में माहिर छात्र आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित पंतनगर और कई अन्य जगह से आए मानव संसाधन अधिकारियों ने हिस्सा लिया। संचालन डॉ.सचिन घई व डॉ. संतोषी सेन गुप्ता ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *