20 अक्तूबर तक बढ़ी यूओयू में दाखिले की तिथि
हल्द्वानी। यूओयू ने जुलाई-2023 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। पूर्व में ये तिथि 30 सितंबर तक निर्धारित थी। प्रवेश प्रभारी डॉ. एमएम जोशी ने बताया कि एक अगस्त से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सभी पाठ्यक्रमों में करीब 55 हजार दाखिले लिए गए हैं। छात्रहित को देखते हुए ऑनलाइन प्रवेश लेने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
