नवोदय नगर में गोष्ठी का आयोजन

हरिद्वार। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवोदय नगर में गोष्ठी की। मुजफ्फरनगर गोलीकांड में शहीद उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को भी श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजवीर चौहान ने कहा कि हम सभी को बापू और लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों पर चलना चाहिए। बापू ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लालबहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को समृद्ध और मजबूत बनाया। गोष्ठी में कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश प्रताप राणा, गढवाल मंडल इंटक अध्यक्ष राकेश राजपूत,बहादराबाद ब्लॉक अध्यक्ष लव चौहान, शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष अमित नोटियाल, अतोल सिंह गुसाईं, जयकिशन न्यूली, अभिषेक शर्मा, कुंवर सिंह बिष्ट, एसपी जुयाल, दिनेश चंद्र पांडे,आनंद सिंह बिष्ट,वासु नौडियाल, प्रवीन रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *