एचआरडीए  ने की स्टेट हाईवे पर पांच अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

रुड़की। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण टीम की जेसीबी से स्टेट हाईवे पर पांच अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कर दी। इस दौरान आसपास के प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया। एचआरडीए की टीम ने मंगलौर हाईवे और अन्य जगहों पर पिछले सप्ताह 11 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया था। इसके बाद प्राधिकरण ने स्टेट हाईवे के आसपास की कॉलोनी को ट्रेस किया था। यहां अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। सहायक अभियंता डीएस रावत ने बताया कि श्याम विहार कॉलोनी बेलड़ी, माउंट लिट्रा स्कूल के सामने बेलड़ा और आरोग्यम के पीछे आनंदिका कॉलोनी में पांच अवैध प्लाटिंग को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *