जनपद के 04 गाँव आदर्श ग्राम घोषित

अल्मोड़ा। जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जा रही प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम (केेन्द्र प्रायोजित योजना) के अन्तर्गत जनपद अल्मोडा के विभिन्न विकासखण्डों में कुल 49 अनुसूचित बाहुल्य ग्रामों का चयन भारत सरकार द्वारा किया गया है। इन चयनित ग्राम पंचायतों में मुख्यतः शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सम्पर्क मार्ग, नाली निर्माण तथा ग्राम पंचायत के आवश्यकतापरक विकास से सम्बन्धित कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न विकासखण्डों के 04 ग्रामों को ‘‘आदर्श ग्राम‘‘ घोषित किया गया है। जिनमें ग्राम पंचायत नौला, वि०ख० हवालबाग, रौल्याणगूट, ताकुला, काभडी-धौलादेवी एवं नागाङ-चौखुटिया है। इन ग्राम पंचायतों में विभिन्न प्रकार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि (पीएमएजीवाई) योजनान्तर्गत चयनित अन्य ग्रामों को भी शीघ्र ही आदर्श ग्राम घोषित किए जाने की कार्यवाही वर्तमान में गतिमान है। इन आयोजित किए गए कार्यक्रमों में सहायक समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डे, रविन्द्र कोहली, श्रीचन्द्र तथा सम्बन्धित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, क्षेत्रीय कर्मचारी तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *