पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का सत्यापन अभियान शुरू,
रुड़की
नगर पालिका की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित 1524 लोगों को पहली किश्त देने से पहले उनका सत्यापन किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल चुका है। 1524 लोगों की ओर से योजना का लाभ लेने के लिए पालिका कार्यालय में आवेदन जमा किए गए थे। आवेदन जमा करने के बाद पालिका ने रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी थी। ताकि वहां से धनराशि अवमुक्त हो सके।
