पॉलीथिन और अतिक्रमण को लेकर काटे चालान

रुड़की। नगर निगम ने मंगलवार को अभियान चलाकर कई क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण को लेकर चालान काटे। इस दौरान पॉलीथिन पर अंकुश लगाने के लिए भी कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला के निर्देशन में निगम की टीम ने अवैध अतिक्रमण और पॉलीथिन बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान सब्जी मंडी, बीटी गंज, कलियर अड्डा आदि स्थानों पर 10 लोगों के चालान काटे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *