अंडे खिलाने पर कहासुनी में दो भाइयों ने युवक को पीटा

रुड़की

अंडे की दुकान पर दो सगे भाइयों ने मामूली बात पर एक युवक को पीट दिया। पुलिस ने लूट समेत अन्य धाराओं में दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक वंदना नेगी को मामले की जांच सौंपी गई है। सिविल लाइन्स कोतवाली को अनुज, निवासी बेलडा ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को देर रात साथी विकास के साथ अंडे की दुकान पर था। इस बीच अर्जुन और विशाल की विकास के साथ अंडे खिलाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने ईंट उठाकर जान से मारने का प्रयास किया। दोनों भाई उसकी जेब से पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि अर्जुन और विशाल पुत्र शेषराज, निवासी बेलड़ा के खिलाफ लूट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *