गुणवत्ता एवं सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन 24 एवं 25 को किया जायेगा आयोजित
देहरादून
इंस्टीटयूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), देहरादून के तत्वावधान में गुणवत्ता एवं सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन 24 एवं 25 सितम्बर को आयोजित किया जायेगा। आज परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए इंस्टीटयूशन ऑफ इंजीनियस इंडिया के उत्तराखंड राज्य केन्द्र के मानद सचिव इंजीनियर सतीश चन्द चौहान ने कहा है कि इंस्टीटयूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), अभियन्ताओं की सर्वोच्च अग्रणी संस्था है, जिसकी स्थापना वर्ष 1920 में हुई थी तथा संस्था को वर्ष 1935 में ब्रिटिश सरकार द्वारा रॉयल चार्टर की उपाधि से सम्मानित किया गया था। उत्तराखण्ड राज्य में इस संस्था के देहरादून में राज्य स्तरीय केन्द्र तथा रूडकी एवं पंतनगर में स्थानीय केन्द्र स्थापित है। उन्होंने कहा कि इंस्टीटयूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), के उत्तराखण्ड राज्य केन्द्र, आपदा प्रबन्धन एवं जागरूकता और सुरक्षा एंव गुणवत्ता फोरम नई दिल्ली द्वारा बढ़ें एवं लघु उद्योगों में गुणवत्ता एवं सुरक्षा पर राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन-2022 एंव गुणवत्ता नवाचार पुरस्कार- 2022 का आयोजन 24-25 सितम्बर 2022 को कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिसका उद्घाटन 24 सितम्बर 2022 को सांय चार बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सैनिक कल्याण, कृषि एंव ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोश विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता नवाचार पुरस्कार 2022 प्रतियोगता में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखण्ड एवं अन्य राज्यों के उद्योगों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं, जिसकी अन्तिम तिथि 20 सितम्बर 2022 रखी गई है। औद्योगिक इकाईयों से प्रतिनिधि निम्न औद्योगिक विषय पर लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि उत्पादकता बढ़ाने के महत्व को समझना, व्यक्तिगत परिश्रम के माध्यम से गुणवत्ता में सुधार, औद्योगिक समस्यों का विश्लेषण और उन पर उचित कार्रवाई करना, मूल्य निर्धारण की विवेचना की तकनीक आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

