15 लाख से अधिक की साइबर ठगी में दो गिरफ्तार

रुड़की

लाखों रुपये की लॉटरी लगने या इनाम में कार, बाइक निकलने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले दो ठगों को देहरादून साइबर सेल ने यूपी के बहराइच और शाहजहांपर से गिरफ्तार कर लक्सर पुलिस को सौंप दिया। उनसे लैपटॉप, चेकबक, एटीएम कार्ड व आधार कार्ड बरामद हुआ है। पिछले साल वार्ड पांच लक्सरी निवासी राजकुमार को एक करोड़ का इनाम निकलने का झांसा देकर उनसे 15,71,280 रुपये की साइबर ठगी की गई थी। उन्होंने लक्सर में इसका मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में मामला देहरादून साइबरी सेल के सुपुर्द किया गया था। सेल के निरीक्षक विकास भारद्वाज इसकी विवेचना कर रहे थे। जांच में दो ठगों की शिनाख्त होने के बाद से साइबर सेल व देहरादून एसटीएफ मोबाइल सर्वेलांस से तलाश कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *