आईआईटी से चोरी करते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
रुड़की।
आईआईटी सुरक्षा कर्मियों ने बिहार के एक युवक को लैबोरेट्री से चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। सिविल लाइंस कोतवाल इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि सुभाष नगर निवासी मनवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि वह आईआईटी में सुरक्षाकर्मी है। दो छात्रों से सूचना मिली कि रविवार सुबह लैब में एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। सुरक्षा कर्मियों की टीम ने सुबोध कुमार निवासी सुंदरपुर बिहार को पकड़ा उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया।

