धान ,गन्नें की फसल पर बारिश का बुरा असर

रुडकी।

बारिश से जहां तापमान काफी गिर गया। वहीं कई फसले भी प्रभावित हुई हैं। खेत में कटाई के लिए तैयार खड़ी धान की फसल को बारिश से भारी नुकसान बताया जा रहा है। क्षेत्र में सुबह मौसम साफ था। लेकिन अचानक करीब साढे नौ बजे के आसपास तेज हवाए चलने लगी। कुछ देर बाद आए काले घनघोर बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। वाहनों और कस्बें में दुकानदारों के प्रतिष्ठानों की लाइट जल गई। करीब एक घंटा जोरदार बारिश हुई। इसके बाद काफी समय तक बूंदाबांदी होती रही। इससे तापमान में गिरावट आई। लेकिन किसान बारिश होने से बेहद चिंतित दिखाई दिए। गन्ना, सरसों आदि फसलों की बुवाई प्रभावित हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *