विश्व ट्रामा दिवस को जागरूकता के रूप में मनाया
हरिद्वार
गुरुकुल कांगडी विवि के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग में विश्व ट्रामा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने सड़क पर चलते, मैदान पर खेलते समय सर्तक और सावधान रहने के लिए प्रेरित किया। विभाग प्रभारी डॉ. अजय मलिक ने दुर्घटना से प्रभावित व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. शिवकुमार चौहान ने दुर्घटना के मनोवैज्ञानिक प्रभाव पर चर्चा की।

