ग्राम प्रधानों ने की एनएमएसएस को समाप्त करने की मांग
नई नई टिहरी। मनरेगा योजना में नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम (एनएमएसएस) को लागू करने के विरोध में भिलंगना ब्लाक मुख्यालय में प्रधानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। ग्राम प्रधानों ने शासन-प्रशासन से जल्द मांगों के निराकरण करने की मांग की है। प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिनेश भजनियाल ने कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थिति के कारण मोबाइल नेटवर्क के सही तरीके से काम न करने के कारण एनएमएसएस सिस्टम के जरिये मनरेगा श्रमिकों की हाजरी लगा पाना संभव नहीं है। कहा सरकार ग्राम पंचायतों पर जबरन एनएमएसएस सिस्टम को थौपने में लगी है। उन्होंने पूर्व की भांति मनरेगा श्रमिकों की उपस्थित प्रक्रिया को यथावत रखने की मांग की है। ग्राम प्रधानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते शीघ्र उनकी मांगों के निस्तारण की मांग की है। कहा जब तक उनकी मांगों का उचित समाधान नहीं हो जाता है, ग्राम प्रधानों का धरना जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में यशवंत गुसाईं, संजय सिंह, सनोप सिंह, नरेन्द्र सिंह, किशन सिंह,ममता देवी , मीना देवी, बुद्धी देवी, प्रदीप पंवार,विजय जोशी, अमर सिंह राणा, प्रमोद प्रसाद, सविता मैठाणी, कंचन देवी, जयवीर सिंह आदि शामिल थे।
