एनएसयूआई ने परीक्षा परिणाम जल्दी घोषित करने की उठाई मांग

पौड़ी

छात्र संगठन एनएसयूआई ने परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं कए जाने पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में परिसर निदेशक पौड़ी को ज्ञापन देकर रिजल्ट को जल्दी घोषित करने की गुहार लगाई गई है। पौड़ी परिसर निदेशक को सौंपे ज्ञापन में एनएसयूआई ने कहा है कि बीए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर सहित बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की। छात्रसंघ के प्रत्याशी रहे अर्जुन गोदियाल ने कहा कि छात्रों को परीक्षा दिए 2 महीने से अधिक का समय हो गया, लेकिन छात्रों परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए। परीक्षा परिणाम घोषित न होने के कारण छात्र कक्षाओं में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। जिससे छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एनएसयूआई ने कहा कि यदि शीघ्र छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाता है तो , विवश होकर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। परिसर निदेशक को ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्रसंघ सचिव मुकुल कुमार, अमन नेगी, विद्या जी, आयुष, रोहन, मोहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *