पौड़ी पुलिस पूछ रही सीनियर सिटीजन का हालचाल
पौड़ी
एसएसपी के निर्देशों पर पौड़ी पुलिस सीनियर सिटीजन की सुरक्षा को लेकर भी मुस्तैद है। शुक्रवार को धुमाकोट पुलिस ने एकल बुजुर्गो के घर जाकर उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा। साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना। महिला एसआई भावना भट्ट ने बताया कि पुलिस टीम ने सिमली, हल्दूखाल, केलधार, लुठिया गांवों बुजुर्गों को अपना मोबाइल नंबर दिया और साथ ही आपातकालीन नंबर 112 पर भी किसी भी समय कॉल करने का सुझाव दिया, ताकि किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस को बुला सकें। घर में अकेले रह रहे बुजुर्गों के पास पुलिस जाकर उनकी सुरक्षा को लेकर भी पूछ रही है। विशेष ध्यान दे रही है। ताकि वे अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।

