आपदा में जान पर बचाने पर दी जानकारी
रुड़की
मदरहुड विश्वविद्यालय में आपातकालीन परिस्थिति और आपदा में लोगों की जान बचाने पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ विवि के कुलपति डॉ नरेंद्र शर्मा, निदेशक प्रशासन दीपक शर्मा, निदेशक प्रशासन, डॉ अनुज शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व ब्रिगेड कमांडर और उत्तराखंड सरकार के ब्रांड एंबेसडर अनिल सैनी ने बताया कि प्राथमिक उपचार जैसे दिल का दौरा पड़ने पर कैसे व्यक्ति को सीपीआर देकर जान बचा सकते हैं। कुलपति नरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हम नियमित अंतराल पर आयोजित करते रहेंगे।

