लंढौरा में बुखार से महिला की मौत

रुड़की

जैनपुर झंझेड़ी में बुखार से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। इस गांव में आठ दिन के भीतर बुखार से तीन लोगों की जान जा चुकी है। जैनपुर झंझेड़ी निवासी सलीम की पत्नी को पांच दिन से बुखार आ रहा था। दो दिन पहले उसे रुड़की के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को भगवानपुर चंदनपुर गांव में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। उससे दो दिन पहले बुखार से ही 25 वर्षीय युवक की मौत हुई थी। इसी गांव छह दिन पहले बुखार से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *