नशे के बताए दुष्परिणाम, किया जागरुक

रुड़की

पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह व एसआई हेमदत्त भारद्वाज ने लोगों के साथ दरियापुर गांव में पंचायत घर पर चौपाल लगाई। इस दौरान नशे से होने वाले दुष्परिणों के बारे में लोगों को जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। नशे की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करें और उनको नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे बताए। नशे की रोकथाम के लिए उन्होंने पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। और उन्होंने कहा अगर क्षेत्र में कोई नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दे। उन्होंने नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने व पुलिस एप डाउनलोड करने व उसमें निहित अन्य एप जैसे गौरा शक्ति, साइबर शिकायत, सत्यापन, ईएफआईआर एप का इस्तेमाल करने तथा यातायात नियमों व नाबालिगों से वाहन न चलवाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *