हैंडपंप चोरी का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार।

पथरी क्षेत्र के गांव टिहरी डोबनगर से हैंडपंप चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार शोभन सिंह चौहान निवासी टिहरी डोबनगर ने थाने में तहरीर देकर हैंडपंप चोरी का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने पदार्था निवासी आरोपी युवक शहजाद पुत्र इरशाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हैंडपंप चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया कि हैंडपंप चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *