नगर निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य जल्द होगा शुरू
हरिद्वार।
नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची में पुनरीक्षण एवं नए मतदाताओं के नाम अंकित करने की कार्रवाई को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने इस कार्य को करवाने के लिए सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर को नोडल अधिकारी बनाया है। जबकि सात सदस्यों की टीम में अन्य कर्मचारियों के भी नाम हैं। सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि इसको लेकर शुक्रवार को एक बैठक विकास भवन में होनी है।

