अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
रुड़की
थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि गुरुवार देर श्याम ग्राम साढोली स्थित मशरूम फैक्ट्री के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के काफी प्रयास करने पर भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

