दो पक्षों में मारपीट मामले में चालान
रुड़की
मोबाइल को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज में मारपीट हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि ग्राम फाजिलपुर में मोबाइल फोन को लेकर गांव के ही दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने पर भी दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को लाठी-डंडों से पीटने पर उतारू हो गए।

