ज्वालापुर से लापता छात्रा गाजियाबाद में मिली

 

हरिद्वार(

)। परिजनों से नाराज होकर घर से गई छात्रा को ज्वालापुर पुलिस ने गाजियाबाद यूपी से बरामद कर लिया। पुलिस ने छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि किशोरी रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन स्कूल न पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि छात्रा को गाजियाबाद यूपी से सकुशल बरामद कर लिया गया, जिसके बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया। छात्रा परिजन से नाराज होकर घर से गई थी। उधर, श्यामपुर पुलिस ने सहारनपुर के किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि श्यामपुर पीठ बाजार में एक बालक घूमता हुआ मिला। सामने आया कि बालक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसके हाथ पर गुदे मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क करने पर उसकी पहचान सहारनपुर यूपी निवासी के रूप में हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *