दीपावली के पर्व पर हवन यज्ञ कर दीपावली के महत्व को बताया

 

विकासनगर

। आर्य समाज बाबूगढ़ विकासनगर में दीपावली पर्व को लेकर शनिवार को विधि-विधान से यज्ञ संपन्न किया गया। यज्ञ आर्य समाज विकास नगर के पुरोहित चन्दन शास्त्री द्वारा सम्पन्न कराया गया। सरस्वती विद्या मंदिर बाबूगढ़ के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुरोहित चन्दन शास्त्री ने दीपावली पर्व के महत्त्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी । नरेन्द्र सिंह तोमर ने सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चित दु:ख भाग भवेत् मंत्र का अर्थ समझाया। उन्होंने बताया कि सभी सुखी हों, सभी निरोगी हों सभी कल्याण को देखें और कोई भी दुःख का भागी ना बने। कहा कि हम निरोगी तभी रह सकते हैं। जब हम ईश्वर भक्ति के साथ ही योगासन, व्यायाम ,प्राणायाम भी नियमित रूप से करते रहें। अन्त में शान्ति पाठ के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आर्य उप प्रतिनिधि सभा देहरादून के वरिष्ठ उपप्रघान नरेन्द्र सिंह तोमर ने ईश्वर भक्ति का भजन सुनाया। इस मौके पर आर्य समाज बाबूगढ़ के उपप्रधान संजय कुमार सैनी ने भी एक भजन सुनाया। आर्य उप प्रतिनिधि सभा देहरादून के उप प्रधान नीरज कुमार सैनी आर्य उप प्रतिनिधि सभा देहरादून के मंत्री विनय कुमार सैनी, डॉ. प्रवेश गुप्ता, अनिल कुमार सोती , विजय कुमार सैनी , आर्य समाज बाबूगढ़ के प्रधान अनमोल सैनी, कुलदीप सिंह तोमर, सहायक अभियंता विद्युत विभाग, हर्बल लाइफ न्यूट्रीशियन इंटरनेशनल के कोच अरविन्द वालिया, आर्य समाज बाबूगढ़ के पूर्व प्रघान तेजेन्द्र धीमान, वेदांश सैनी, कृतांश सैनी, इरा सैनी आदि आर्य जन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *