लक्सर चीनी मिल में नए पेराई सत्र की शुरूआत हुई
रुड़की
बुधवार को लक्सर चीनी मिल में गन्ने के नए पेराई सत्र 2023-24 की शुरूआत की गई। इससे पहले मिल प्रबंधन ने विभागीय अधिकारियों व क्षेत्र के किसान नेताओं के साथ हवन, पूजन किया। गेट के तोल कांटे पर गन्ने की पहली गाड़ी लाने वाले किसान को प्रबंधन की तरफ से उपहार भी दिया गया। आरबीएनएस शुगर मिल लक्सर ने 15 नवंबर से नया गन्ना पेराई सत्र शुरू करने की घोषणा कई दिन पहले कर दी थी। बुधवार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले मिल परिसर में हवन और पूजन किया गया। इसके बाद खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के साथ मिल अधिकारियों ने गेट के तोल कांटे की पूजा की। साथ ही कांटे पर गन्ने की पहली गाड़ी लेकर आए किसान को प्रबंधन की तरफ से उपहार भी दिया गया।
