हर्षोउल्लास के भाई-बहनों ने मनाया भैयादूज

रुड़की

भाई-बहन के प्यार का त्योहार भैया दूज जिले में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने स्नान-ध्यान के बाद विष्णु-गणेश की पूजा की। इसके बाद शुभ मुहूर्त में चावल के घोल से बनाए चौक पर बहनों ने भाई के माथे पर टीका लगा उसकी लंबी उम्र की कामना कर भोजन कराया। बदले में भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किया। नन्हें भाई-बहनों ने भी अपने परिजनों के मार्ग दर्शन में परंपरानुसार भाई दूज का पर्व मनाया। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भैया दूज का पर्व मनाया जाता है। इस साल तिथियों के आगे पीछे होने की वजह से दो दिनों तक भैया दूज का त्योहार मनाया गया। कुछ लोगों ने मंगलवार को तो अधिकांश लोगों ने बुधवार को भैया दूज का त्योहार मनाया। दोनों ही दिन भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *