कांग्रेस का रुख रेस्क्यू टीम का मनोबल तोड़ने वाला: विकास

हल्द्वानी

मुख्य संवाददाता भाजपा ने कांग्रेस पर रेस्क्यू में लगी टीम का मनोबल तोड़ने और प्रदेश के विकास को रफ्तार देने वाली परियोजनाओं पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग हादसे पर कांग्रेस के बर्ताव से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेसी नेता वहां काम कर रहे अधिकारियों और श्रमिकों के मनोबल को गिरा रहे हैं। मीडिया को जारी बयान में विकास ने कहा है कि सुरंग हादसे के बाद विपक्षी नेताओं को देखकर लग रहा है कि वह क्षेत्र में किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में हैं ताकि उन्हें प्रदेश सरकार की छवि खराब करने का मौका मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे टनल और अन्य परियोजना बनाने में जो खामियां कांग्रेस निकाल रही है वह मात्र ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में तेजी से हो रही कार्य की बौखलाहट है। अब कांग्रेस टनल दुर्घटना के माध्यम से इस योजना में खामियां निकालने में जुट गई है क्योंकि कांग्रेस कभी चाहती ही नहीं है कि उत्तराखंड का विकास हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *