ट्रांसपोर्टर करेंगे ओवरलोड वाहनों की निगरानी
हल्द्वानी
देवभूमि ट्रक ओनर्स वेलफेयर महासंघ ने एसएसपी से ओवरलोडिंग वाहनों की निगरानी करने के लिए काठगोदाम से रानीबाग के बीच उचित स्थान दिलाने की मांग की। बुधवार को संघ के पदाधिकारियों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा और ओवरलोडिंग वाहनों पर को रोकने व उनका चालान करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि वह खुद भी ओवरलोडिंग वाहनों की निगरानी करना चाहते हैं, इसलिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जाए।

