धूमधाम से मनाया गया एसजीआरआर बिंदाल का वार्षिकोत्सव
देहरादून
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें छात्र छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर,प्रधानाचार्या भावना उपमन्यु,शैक्षणिक अधिकारी हरिशंकर शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। प्रिंसिपल ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन में ब्रह्मलीन महंत महाराज इंदेश दास तथा वर्तमान श्रीमहंत देवेंद्र दास के योगदान को याद किया। उपप्रधानाचार्य नवीन आनंद ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट सबके सामने रखी।इस अवसर पर विद्यालय में विज्ञान, कला तथा क्राफ्ट की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। इस दौरान समन्वयक अनिल कुमार जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
