पेड़ों के अवैध पातन को रोकने की मांग

चम्पावत

वन पंचायत बलांई में देवदार और अन्य पेड़ों के अवैध पातन को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग उठाई है। सरपंच अर्जुन सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि वन पंचायत बलाई में कुछ लोग अवैध रूप से देवदार के छोटे पेड़ों को काटकर अपने खेत में खम्भे लगा रहे हैं। देवदार से छत का निर्माण भी कर रहे हैं। वन पंचायत समिति के समझाने पर भी लोग ग्राम बलाई की सिविल भूमि में बांज के हरे पेड़ों को काटकर जलौनी लकड़ी के रूप में उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में दीपक सिंह, सज्जन सिंह, सुंदर सिंह, नरेंद्र सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *