बारात की आतिशबाजी से दुकान जलकर राख

नैनीताल

नगर के रामगढ़ रोड पर बुधवार रात पैदल जा रही बारात में आतिशबाजी से एक हार्डवेयर की दुकान जलकर राख हो गई। दुकान में बैठे व्यापारी ने अचानक आग ली लपटें देख काउंटर से कूदकर जान बचाई। आननफानन में पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। व्यापारी अमित पांडे, कुमुद पांडे ने बताया कि वह अपनी दुकान में काम कर रहे थे। देर शाम रोज की तरह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच सामने से पैदल जा रही बारात में आतिशबाजी हो रही थी। अचानक उनकी दुकान की तरफ भी आतिशबाजी आने लगी। जिससे दुकान में आग लग गई। कहा दुकान में 5 से 6 लाख तक का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। दमकल वाहन आने से पहले स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझा ली गई थी। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *