राजभवन घेराव की तैयारी में किसान यूनियन ने की बैठक

रुड़की

किसान यूनियन दो वर्ष पूर्व गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन की बरसी पर देहरादून राजभवन घेराव की तैयारी में जुटी है। यूनियन के मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने नारसन में कार्यकर्ताओं की बैठक कर आंदोलन में भारी संख्या में किसान जुटने का दावा किया। एमएसपी कानून बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने गाजीपुर बॉर्डर पर महीनों तक आंदोलन किया था। इसकी शुरुआत 26 नवंबर को हुई थी। आंदोलन की बरसी पर भारतीय किसान यूनियन ने देश की सभी राजधानी के गवर्नर हाउस घेरने का ऐलान किया हुआ है। प्रदेश में 26 नवंबर को गवर्नर हाउस घेराव के लिए भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने गुरुवार को नारसन कलां में भाकियू कार्यकर्ता अरविंद कुमार राठी के आवास पर बैठक को संबोधित किया। कहा कि किसानों की एमएसपी की मांग अभी पूरी नहीं हुई है। मांग जब तक पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *