विकास संकल्प यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता भी करेंगे शिरकत

चमोली

नगर पालिका सभागार में आयोजित भाजपा नगर मंडल की बैठक में विकास सकंल्प यात्रा में कार्यकर्ताओं के पूरे मनोयोग से सिरकत करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि लोगों की समस्याएं हल करने के लिए कार्यकर्ताओं को काम करना चाहिए। शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष सुभाष चमोली ने कहा कि जनता और अधिकारियों के बीच भाजपा कार्यकर्ता सेतु का काम करेंगे। कहा कि विकास संकल्प यात्रा में जहां 22 विभागों के अधिकारी जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाएं बताएंगे। वहीं लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही निस्तारण के प्रयास करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के आवेदन भी लिए जाएंगे। चमोली ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने और जनता को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाए जाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की। बैठक में कार्यक्रम के प्रभारी गैणा सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, शक्ति केंद्र के संयोजक संजय डिमरी, उपाध्यक्ष आलम सिंह पंवार, चेतन मनोड़ी, अरविंद गुसाईं, यासीन खान, आशा डिमरी, सरोज हटवाल, मधु रावत, कृष्णा सेमवाल, पूनम खंडूड़ी, जिला मंत्री ममता राणा, मनोरमा नैनवाल, राजेंद्र रावत, अरूण सेमवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *