सहदेव अध्यक्ष और डॉ. श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री बने
हल्द्वानी। दुग्ध पर्यवेक्षक कल्याणार्थ एसोसिएशन का गुरुवार को नगर निगम सभागार में प्रांतीय अधिवेशन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक लालकुआं डॉ. मोहन बिष्ट और विशिष्ट अतिथि मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संगठन का चुनाव किया गया। इसमें सहदेव सिंह पुण्डीर प्रदेश अध्यक्ष और डॉ. एलएस श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री निर्वाचित हुए है। संगठन की चुनाव प्रक्रिया राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल की देखरेख में हुई। इसमें हरीश बोरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एसपी सिंह उपाध्यक्ष, नरेश चंद्र कुनियाल संगठन मंत्री, श्रवण कुमार शर्मा संयुक्त मंत्री, डॉ. संजय कुमार कोषाध्यक्ष, विजय प्रकाश ऑडिटर और मिनाक्षी नेगी प्रांतीय प्रवक्ता निर्वाचित हुए। अशोक कुमार देहरादून, संतोष कुमार सिंह हरिद्वार, प्रेम चंद्र यादव नई टिहरी, कैलाश नेगी रुद्रप्रयाग, प्रवेश कुमार पौड़ी गढ़वाल, प्रदीप ध्यानी चमोली, जगतवीर आर्य नैनीताल, दशरथ सिंह राणा ऊधमसिंह नगर, कुंवर राम अल्मोड़ा, पंकज कुमार चंपावत, चारु जोशी पिथौरागढ़ इकाई के अध्यक्ष बनाए गए। अधिवेशन में वाहन भत्ता 12 हजार किए जाने, डेरी विकास विभाग में पदों का पुर्नगठन करने, दुग्ध पर्यवेक्षक और निरीक्षकों के पद सृजित कर तैनाती दी जाने सहित अन्य मांगे रखी गईं। वक्ताओं ने कहा कि लगातार मांग किए जाने के बाद भी लंबे समय से मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए संगठन आवाज उठाएगा। विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने मांगों के संदर्भ में मुख्यमंत्री से वार्ता करने का आश्वासन अधिवेशन में दिया। मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि जल्द दुग्ध मंत्री से मिल कर समस्याओं अवगत कराएंगे।

